भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, हमने कोई जुगाड़ से यह पार्टी नहीं बना रखी: अनिल विज

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 04:27 PM

bjp is an organisational party anil vij

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत से भाजपाईयों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ वहां सरकार बनाई है। इस महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा के अति वरिष्ठतम, अनुभवी एवं हर बात को मुखर होकर बोलने वाले लीडर कैबिनेट...

चंडीगढ़ (धरणी) : पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत से भाजपाईयों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ वहां सरकार बनाई है। इस महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा के अति वरिष्ठतम, अनुभवी एवं हर बात को मुखर होकर बोलने वाले लीडर कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  हमारे प्रतिनिधि चंद्र शेखर धरणी ने विशेष बातचीत की। जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण ज्वलनशील बातचीत के दौरान दावा कर दिया कि इसी तरह बीजेपी पंजाब को भी जीतने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस देश से खत्म हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के नेता मात्रा अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान एक चालाकी से इस स्टेज पर पहुंचे हैं लेकिन जनता ने उन्हें निकाल दिया है आने वाले समय में पूरा देश भगवा मई होगा। उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत है:-

प्रशन:- पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर क्या कहेंगे ?
उत्तर:- यह एक बहुत बड़ा इशारा है, भारत की जनता ने अन्य सभी पार्टियों को नकार दिया है। एक एक पार्टी का एक्सरे करके देश की जनता समझ चुकी है कि इस देश को आगे बढ़ाने के लिए, विकास के लिए, सीमाओं की सुरक्षा के लिए, लोगों को सुविधाएं देने के लिए, देश में केवल और केवल एक ही पार्टी है जो कि भारतीय जनता पार्टी है। जहां-जहां भी चुनाव हो रहे हैं भारतीय जनता पार्टी को जनता दिल खोलकर जीत दे रही है। पहले हरियाणा जीते थे, दिल्ली -बिहार -महाराष्ट्र जीते, अब पश्चिम बंगाल और असम जीते हैं। अगला नंबर पंजाब का है। पंजाब चुनाव नजदीक हैं। वहां भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

प्रशन:- अमित शाह लगातार वहां लगातार 15 दिन रहे, तीन दर्जन से अधिक जनसभाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, क्या इसी कारण से यह बदलाव हुआ ?
उत्तर:- हमारी संगठनात्मक पार्टी है। हमने कोई जुगाड़ से यह पार्टी नहीं बना रखी। इस पार्टी में संगठन है, बूथ प्रधान से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी लोग एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निरवहन करते हैं। सभी को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है समझाया और बताया जाता है। यह एक संस्कारी पार्टी है, विचारधारा से चलती है, सभी दिल से काम करते हैं। अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी ने भी जिस प्रकार से वहां विशाल रेलिया संबोधित की उन विशाल रेलियों को देखकर ही पता चल रहा था कि भारतीय जनता पार्टी इस बार अवश्य जीत की ओर है।

प्रशन:- सीपीएम और ममता का ही लगातार पश्चिम बंगाल में आधिपत्य रहा है,  बीजेपी की दस्तक को कैसे देखते हैं ?
उत्तर:- मैंने जैसा पहले कहा कि जनता ने सभी पार्टियों का एक्सरे कर लिया है। सभी अन्य पार्टियों खोखली है, नीति विहीन है उनके पास कोई विचारधारा नहीं है। उनका मकसद केवल सत्ता को हथियाना है। इन सभी में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही नीतियों और विचारों से चलने वाली पार्टी है।

प्रशन:- अगली बारी किस प्रदेश की है ?
उत्तर:- पंजाब में भी पश्चिम बंगाल की तरह ही भारी बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी? इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

प्रशन:- लेकिन बिना गठबंधन के आज तक बीजेपी पंजाब में नहीं आई किस दम पर अब आप आएगी ?
उत्तर:- बहुत कुछ अब देश में पहली बार हो रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ। बंगाल में भी बीजेपी कभी नहीं आई थी। जब वहां हो गया  हमने करके दिखा दिया तो ऐसे ही पंजाब में भी करके दिखा देंगे ।

प्रशन:- केरल में कांग्रेस पार्टी ने सरवाइव कर लिया है?
उत्तर:- कांग्रेस नाम की चीज देश से खत्म हो चुकी है। जहां कहीं इक्का दुक्का रह गई है वह भी आने वाले समय में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस नाम की पार्टी देश में कहीं नहीं रहेगी।

प्रशन:- पंजाब में किन मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी ?
उत्तर:- हमारा केवल एक ही मुद्दा है, हर जगह हम उन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं। हमारा मुद्दा विकास, सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवाएं देना यह मुद्दे हैं और जनता हमारी बातों पर विश्वास करती है इसलिए हमें जनता का आशीर्वाद मिल पाता है।

प्रशन:- पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ राज्यसभा सदस्य भाजपा में आए, जिससे 'आप' की प्रतिक्रिया काफी विपरीत है और इसे असंवैधानिक बता रहे हैं ?
उत्तर:- जब राज्यसभा अध्यक्ष जी ने उन्हें एक्सेप्ट कर लिया, क्या यह लोग उनसे ऊपर है। वह विधिवत भाजपा में शामिल हुए हैं। हमारी पार्टी के वह आज आदरणीय माननीय सांसद है। और सभी मिलकर पंजाब चुनाव के लिए काम करेंगे।

प्रशन:- तीन-चार महीने से पंजाब केसरी के संस्थानों पर आम आदमी पार्टी का जैसा रवैया रहा उसे क्या कहेंगे ?
उत्तर:- यह पार्टी है ही नहीं, यह केवल जुगाड़ है। अन्ना हजारे के आंदोलन को जब बहुत बड़ा समर्थन मिला था तो कुछ चालक लोगों ने समर्थको का डाटा इकट्ठा किया और एक पार्टी बना ली थी। उनकी ना ही कोई विचारधारा है ना ही कोई सोच है इसीलिए वह हर जगह ऐसी घटिया हरकतें करते हैं। जैसे पंजाब केसरी के साथ उन्होंने बार-बार छेडाखानी की। जबकि प्रजातंत्र में जितना योगदान राजनीतिज्ञों का होता है उतना ही पत्रकारों का भी होता है, उन्हें इस बात को समझना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!