राहुल गांधी सुबह कुछ, शाम को कुछ... अनिल विज ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Apr, 2026 04:40 PM

anil vij targeted rahul gandhi

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है जिसको लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दोनों राज्यों में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

चंडीगढ़ (धरणी) : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है जिसको लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दोनों राज्यों में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। 

विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पहलगाम में हुई आतंकी घटना को पूरा साल हो गया है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये जो हमारा कायर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है ये निहत्थों पर छिपकर वार करता है, धर्म जाती पूछकर कत्ल करवाता है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वो राज चले गए जब श्रद्धांजलियां देकर घरों में बैठ जाया करते थे। अब ये नरेंद्र मोदी की सरकार है जिन्होंने पाकिस्तान के दांत तोड़ दिए और उसको सबक सिखा दिया है, अब ये सहने वाला भारत नहीं है बल्कि समझाने वाला भारत है।

अनिल विज का राहुल पर तंज : 'सुबह कुछ और शाम को कुछ और... अपने ही बयान देख लें राहुल गांधी'

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया कि हम सब आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे जिसपर मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी सुबह कुछ है, शाम को कुछ है, आज कुछ है और कल कुछ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर अपने ही बयान निकाल कर देख लें तो उन्हें समझ आ जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!