Edited By Manisha rana, Updated: 07 May, 2026 11:38 AM

बहादुरगढ़ शहर के पी.एम. श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से ड्यूल डैस्क उतरवाकर स्कूल परिसर में रखवाने का मामला सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ शहर के पी.एम. श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से ड्यूल डैस्क उतरवाकर स्कूल परिसर में रखवाने का मामला सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि विद्यालय में ड्यूल डैस्क से भरी एक गाड़ी पहुंची थी। आरोप है कि डैस्क मजदूरों से उतरवाने की बजाय छात्राओं से उतरवाकर स्कूल के अंदर रखवाए गए। इस दौरान किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सांझा कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि छात्राएं पढ़ाई के लिए स्कूल जाती हैं, उनसे इस तरह के कार्य करवाना गलत है और यह शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस मामले पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) झज्जर रतिंद्र सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि संबंधित स्कूल प्राचार्या को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)