Edited By Isha, Updated: 08 May, 2026 05:04 PM

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही के मामले में अब दूसरी कोर्ट में सुनवाई होगी। मुकदमे को दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। जिस कारण वीरवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
पानीपत: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही के मामले में अब दूसरी कोर्ट में सुनवाई होगी। मुकदमे को दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। जिस कारण वीरवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
अब अदालत से इस मामले में 21 सितंबर की तारीख दे दी है। पानीपत पुलिस ने 13 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था।
नोमान इलाही के मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबरदीप सिंह की अदालत में चल रही थी। अब इस मुकदमे की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश मेहता की अदालत में होगी। वीरवार को प्रकरण में सुनवाई हुई। जिसमें मुकदमे की फाइल को दूसरी कोर्ट में लाया गया। अदालत ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तारीख दे दी।