Edited By Manisha rana, Updated: 08 May, 2026 08:15 AM

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। पांच जिलों गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। पांच जिलों गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तरी हरियाणा के जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में यह 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पानीपत, सोनीपत और करनाल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)