Edited By Manisha rana, Updated: 08 May, 2026 04:19 PM

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट हो गया है।
पानीपत (सचिन शर्मा) : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा काफिले की गाड़ियों के टकराने से हुआ है।

बताया जा रहा है कि मंत्री पंवार को पैर समेत कई जगह चोटें आई हैं। मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर शहरी विधायक समेत पानीपत एसपी पहुंचे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)