Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 May, 2026 09:24 PM

सांपका गांव के पास युवक की कार को टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी। लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद भाइयों समेत अन्य के खिलाफ पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सांपका गांव के पास युवक की कार को टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी। लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद भाइयों समेत अन्य के खिलाफ पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
खण्डेवला गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने उसका पीछा करना शुरू किया। जैसे ही वह सांपका गांव के पास पहुंचा,तभी एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद जब विकास रुका, तो बोलेरो से पांच युवक उतरे। विकास ने आरोपियों की पहचान विनोद और कर्ण के रूप में की है। आरोप है कि कर्ण के हाथ में लोहे की रॉड और विनोद के पास डंडा था। आरोपियों ने ललकारते हुए विकास पर हमला कर दिया और उसकी पूरी कार तोड़ दी। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए कि यदि पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा।
घटना के बाद घायल विकास को पहले पटौदी के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते सेक्टर-दस गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे दो गंभीर चोटें लगना बताया है। पुलिस ने 19 अप्रैल को अस्पताल पहुंचकर विकास के बयान दर्ज किए। हालांकि, पीड़ित ने 14 हहजार 500 रुपये लूटने का भी आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयानों में लूट की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने और जांच के बाद छह मई को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।