Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Oct, 2025 11:53 PM

रात को घर में घुसे चोर को पकड़ा तो उसने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। व्यक्ति ने शोर मचाकर अपने बेटे व पत्नी की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। जब व्यक्ति अपने घर में छिपे चोर के अन्य साथियों को खोज रहे थे तो आरोपी अपने आप को छुड़वाकर मौके से फरार...
गुड़गांव, (ब्यूरो): रात को घर में घुसे चोर को पकड़ा तो उसने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। व्यक्ति ने शोर मचाकर अपने बेटे व पत्नी की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। जब व्यक्ति अपने घर में छिपे चोर के अन्य साथियों को खोज रहे थे तो आरोपी अपने आप को छुड़वाकर मौके से फरार हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1),305,331(4),62 के तहत केस दर्ज कर लिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-4 के गार्डन विला निवासी सुनील जैन ने बताया कि कल रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर सोए हुए थे। रात करीब सवा एक बजे उन्हें घर में कुछ गिरने की आवाज आई। इस पर वह अपने घर में जांच करने लगे तो पाया कि उनके कमरे के बाथरूम में एक यसुवक खड़ा था। वह अपने दोनों हाथों में उनके घर की कैंची, प्रेस व अन्य सामान लेकर खड़ा था। जैसे ही उनका आमना-सामना हुआ तो युवक ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पर सुनील जैन ने अपने बेटे साहस जैन और पत्नी करुणा जैन को आवाज लगाई जिस पर वह मौके पर आ गए और उन्होंने युवक को काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान इफको कॉलोनी सेक्टर-17बी निवासी मयंक असवाल बताया। इस दौरान उन्हेंं शक हुआ कि आरोपी के साथ उसके साथी भी घर पर हो सकते हैं। इस पर वह उसके साथियों को ढूंढने लगे। इसी दौरान मयंत असवाल मौका देखकर भाग गया। इस पर परिजन सुनील को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत देखते हुए भर्ती कर लिया गया। वहीं, इसकी सूचना सुशांत लाेक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।