सड़क किनारे दोस्तों संग चाय पी रहा था प्रॉपर्टी डीलर, अचानक कार में आए युवकों ने कर दिया हमला, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Mar, 2026 08:00 PM

property dealer beaten by miscreants at golf course road

सेक्टर-53 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात चाय पीने रुके पांच प्रॉपर्टी डीलर दोस्तों पर जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जान बचाने के लिए भागने पर उनका पीछा कर आरोपियों के द्वारा टक्कर मारी गई और उनकी दो गाड़ियों पर रॉड से हमला...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात चाय पीने रुके पांच प्रॉपर्टी डीलर दोस्तों पर जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जान बचाने के लिए भागने पर उनका पीछा कर आरोपियों के द्वारा टक्कर मारी गई और उनकी दो गाड़ियों पर रॉड से हमला कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-67 निवासी दिव्या प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च की देर रात करीब दो बजे वह अपने दोस्त हंसराज, राहुल, हिमांशु और मनीष के साथ चाय पीने रुके थे। तभी वहां एक बाइक पर दो अज्ञात लड़के आए और बाइक छोड़कर भाग गए। उनके पीछे एक ग्रैंड विटारा कार आई, जिसमें सवार युवकों ने दिव्या और उनके दोस्तों से बाइक सवारों के बारे में पूछा। जानकारी नहीं होने के बारे में कहां गया,तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हंसराज को थप्पड़ जड़ दिया।

 

पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर गाड़ी से तीन और लोग उतरे जिनके हाथों में लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने सभी दोस्तों को घेर लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जब पीड़ित अपनी जान बचाकर भागने लगे, तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी से उन्हें पीछे से टक्कर मारी, जिससे दिव्या के पेट और नाक पर गंभीर चोटें आईं। दबंगों ने पीड़ितों की एंडेवर और किया सोनेट गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि हमलावर पीड़ित का पर्स, चश्मा और घड़ी भी चोरी कर लेने का आरोप है।  जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!