बेड टच मामले में 25 हजार की रिश्वत लेने के महिला एसआई गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Mar, 2026 03:24 PM

lady si arrested in case of acdepting bribe

एसीबी गुरुग्राम की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेने पर  महिला एसआई  व थाने के  हेल्पर को गिरफ्तार किया है। महिला एसआई दस साल की बच्ची के साथ हुए बेड टच की ​जांच कर रही थी । इस केस में आरोपी का बचाव करने की एवज में यह रा​शि मांगी गई थी। ​

गुड़गांव, (ब्यूरो): एसीबी गुरुग्राम की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेने पर  महिला एसआई  व थाने के  हेल्पर को गिरफ्तार किया है। महिला एसआई दस साल की बच्ची के साथ हुए बेड टच की ​जांच कर रही थी । इस केस में आरोपी का बचाव करने की एवज में यह रा​शि मांगी गई थी। ​

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, जिले के वजीराबाद में एक 10 साल की बच्ची के साथ उसकी रिश्तेदारी में लड़के द्वारा बेड टच किया गया था। इस मामले में सेक्टर-53 थाने में ​शिकायत दी गई थी।  महिला एसआई दामोद रानी इस मामले की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि मामले में समझौता कराने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बात 25 हजार रुपये में तय हुई। ​मामले में एसीबी को शिकायत दी गई । जिसके  बाद एसीबी ने शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये के साथ थाने के पास भेजा। यहां एसआई दामोद रानी ने रुपये थाने के हेल्पर दीपक को देने के लिए कहा। इसी दौरान टीम ने 25 हजार रुपये लेते हुए थाने के हेल्पर दीपक और महिला एसआई दामोद रानी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

एसीबी गुरुग्राम की एसपी अंशु सिंगला ने बताया कि ​शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआई दामोद रानी व हेल्पर दीपक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेने मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के ​खिलाफ भ्रष्टाचार अ​धिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!