हमारी पहल हजारों जरूरतमंदों तक पहुंचे मदद : राहुल एन. कनाल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 16 Mar, 2026 07:12 PM

i love mumbai foundation s initiative has helped thousands of people in need ra

राहुल एन. कनाल ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां गरीब परिवार महंगे इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते।

 

गुड़गांव ब्यूरो : I Love Mumbai Foundation के संस्थापक राहुल एन कनाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने सामाजिक कार्यों और संस्था की विभिन्न पहलों के बारे में विस्तार से बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि जरूरतमंद लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके। राहुल एन. कनाल ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां गरीब परिवार महंगे इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते। ऐसे समय में उनकी संस्था आगे आकर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने और इलाज की व्यवस्था करने में मदद करती है।



अब तक I Love Mumbai Foundation की मदद से 1000 से अधिक मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है, जबकि 5000 से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन दिलाने में भी सहयोग किया गया है। राहुल एन. कनाल ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि समाज में कई बार ऐसे हालात देखने को मिलते हैं जहां बेसहारा लोगों की मदद के लिए किसी को आगे आना पड़ता है। कई मामलों में अनाथ या लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी निजी खर्च से कराया गया, ताकि उन्हें सम्मानजनक विदाई मिल सके।

 

मुंबई जैसे बड़े शहर में कई लोग आर्थिक कठिनाइयों से जूझते हैं, लेकिन गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को बीएमसी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। ऐसे मरीजों तक पहुंचकर उन्हें सही समय पर अस्पताल तक पहुंचाना भी उनकी संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। राहुल एन. कनाल के अनुसार, I Love Mumbai Foundation का उद्देश्य सिर्फ मदद करना ही नहीं बल्कि समाज में यह संदेश देना भी है कि अगर लोग मिलकर काम करें तो कई जरूरतमंदों की जिंदगी बदली जा सकती है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!