मारपीट में लगी चोटों का इलाज कराने अस्पताल पहुंची युवती पर एसिड से अटैक, PGI रेफर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Mar, 2026 07:36 AM

man attack with acid on woman in civil hospital

रविवार रात सुभाष नगर में रिश्तेदार के घर आई 24 वर्षीय एक युवती पर सिविल अस्पताल में एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। आरोपी ने पहले युवती के साथ सुभाष नगर में मारपीट की थी जिसके बाद वह इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थी।

गुड़गांव,(ब्यूरो): रविवार रात सुभाष नगर में रिश्तेदार के घर आई 24 वर्षीय एक युवती पर सिविल अस्पताल में एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। आरोपी ने पहले युवती के साथ सुभाष नगर में मारपीट की थी जिसके बाद वह इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थी। यहां वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि युवती को तुरंत ही इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार दिया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से नूंह की रहने वाली है और वह सुभाष नगर में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। यहां उसका दोस्त भी नूंह से आया था। सुभाष नगर पहुंचने पर युवती के साथ पहले किसी विवाद के चलते मारपीट की गई। इसी मारपीट में आई चोटों का इलाज कराने के लिए जब वह सिविल अस्पताल पहुंची, तो वहां एक युवक ने उस पर पीछे से तेजाब से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में युवती के कपड़े बुरी तरह जल गए। गनीमत यह रही कि वह पहले से ही अस्पताल में थी, जिससे उसे तुरंत मेडिकल सहायता मिल गई।घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!