Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Mar, 2026 09:34 PM

सेक्टर-10 थाना एरिया के गांव गढ़ी हरसरू में पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-10 थाना एरिया के गांव गढ़ी हरसरू में पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार, यूपी के संभल निवासी राहुल (33) अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ गढ़ी हरसरू गांव स्थित एक निजी स्कूल में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहता था। राहुल रंग-पेंट का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। बताया जा रहा है कि राहुल शराब भी पीता था।
22 मार्च की शाम को दोनों के बीच सिलेंडर बुक कराने के नाम पर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकल गया। काफी देर इंतजार करने के बाद उसकी पत्नी अपने कमरे में बच्चों के साथ सो गई थी। सोमवार की सुबह करीब छह बजे जब राहुल की पत्नी उठी तो उसने अपने पति को पास के कमरे के दरवाजे पर ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या किए हुए पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
जांच अधिकारी एएसआई गिरीराज ने बताया कि जांच में दंपती के बीच सिलिंडर बुक कराने को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।