पत्नी से झगड़े के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, तबाह हो गया हस्ता खेलता परिवार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jun, 2026 12:21 PM

man committed suicide after dispute with wife

पत्नी से विवाद के बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि हस्ता खेलता परिवार तबाह हो गया। चंद मिनटों के गुस्से में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही शहर सोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पत्नी से विवाद के बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि हस्ता खेलता परिवार तबाह हो गया। चंद मिनटों के गुस्से में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही शहर सोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी 31 वर्षीय ताला मुरमू सोहना एरिया में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह ठेकेदार अरसदुल अली के पास मजदूरी करता था। शुक्रवार रात को दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पति तनाव में आ गया। देर रात को जब पत्नी सो गई तो ताला मुरमू ने अपनी झुग्गी में लगे पाइप पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पत्नी सो कर उठी तो उसने पति को फंदे से लटका देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिलते ही सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पति ने यह कदम उठाया है। फिलहाल विवाद के कारण पता नहीं लग पाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!