लिफ्ट बंद होने से नाराज युवकों ने ऑपरेटर को बेरहमी से पीटा, आंख फोड़ी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jun, 2026 04:56 PM

operator beaten by seven due to technical fault in lift

सेक्टर-93 की सिग्नेचर ऑर्चेड सोसाइटी मेंं लिफ्ट खराब होने से नाराज 7 युवकों ने लिफ्ट ऑपरेटर को बेरहमी से पीटा। युवकों ने इस कद्र ऑपरेटर को पीटा कि उसकी आंख फूट गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-93 की सिग्नेचर ऑर्चेड सोसाइटी मेंं लिफ्ट खराब होने से नाराज 7 युवकों ने लिफ्ट ऑपरेटर को बेरहमी से पीटा। युवकों ने इस कद्र ऑपरेटर को पीटा कि उसकी आंख फूट गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सोसाइटी निवासियों ने घायल लिफ्ट ऑपरेटर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसकी हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के एल टावर में लिफ्ट में कोई तकनीकी खामी आ गई। जिस वक्त यह खामी आई उस वक्त लिफ्ट में चंद्रशेखर, भारत, विवेक और संजय नामक चार युवक बताए जा रहे थे। जब लिफ्ट में यह लोग सवार थे तो तकनीकी खामी के कारण लिफ्ट बीच में ही रुक गई। करीब सात मिनट तक यह लोग लिफ्ट में फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद जब लिफ्ट ऑपरेटर गौरव लिफ्ट को ठीक करने आया तो लिफ्ट अपने आप चालू हो गई और ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गई। लिफ्ट से बाहर निकलते ही चारों युवक लिफ्ट ऑपरेटर गौरव से भिड़ गए और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। 

 

आरोप है कि लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद इन युवकों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया जो लाठी - डंडे लेकर आए और उन्होंने गौरव को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने गौरव को बेरहमी से पीटने के दौरान उसकी आंख पर भी चोट मारी जिससे उसकी आंख से खून निकलने लगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, सोसाइटी निवासी भी शाेर सुनकर मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने घायल गौरव को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत देखते हुए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।

 

साेसाइटी की मेंटीनेंस एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि गौरव की आंख में इतनी अधिक चोट लगी थी कि उसकी आंख निकालनी पड़ी। उन्होंने बताया कि इन युवकों के खिलाफ पहले 9 जून को पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण इन युवकों के हौंसले बुलंद हो गए और इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, सेक्टर-93 चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!