हरियाणा BJP के पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने की दूसरी शादी...सामने आईं तस्वीरें, जानिए कौन है दुल्हन

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jun, 2026 02:58 PM

former haryana bjp in charge biplab kumar deb got married for the second time

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर निजी जीवन

हरियाणा डेस्क : हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। बिप्लब कुमार ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि बिप्लब कुमार देब और उनकी पहली पत्नी नीति देब का वर्ष 2025 में तलाक हो गया था। बिप्लब कुमार देब की पहली शादी वर्ष 2001 में हुई थी। इस विवाह से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। तलाक के बाद अब उन्होंने जीवन की नई शुरुआत करते हुए दूसरी शादी की है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है।

उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और वह बीजेपी से त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। इसके अलावा वह हरियाणा बीजेपी के प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।   

PunjabKesari

कौन हैं बिप्लब कुमार देव ?

बिप्लब कुमार देब का जन्म 25 नवंबर 1971 को राजधर नगर गांव, उदयपुर , गोमती जिला , त्रिपुरा में हिरुधन देब और मीना रानी देब के घर हुआ था। उनके माता-पिता उनके जन्म से पहले 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान पूर्वी पाकिस्तान के चांदपुर जिले से शरणार्थी के रूप में भारत आ गए थे । उन्होंने 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे भारतीय जनता पार्टी से त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री थे । बिप्लब कुमार देब हरियाणा बीजेपी के पूर्व में प्रभारी रहे हैं।

बिप्लब कुमार देब की पहली शादी साल 2001 में नीति देब से शादी की थी,उनके एक बेटा और एक बेटी है। जनवरी 2025 में, बिप्लब कुमार देब और उनकी पत्नी नीति देब ने अपने तलाक की घोषणा की थी।

PunjabKesari
 

कौन हैं त्रिवेणी राव ?

त्रिवेनी राव एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्म उद्योग में काम करती हैं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर कन्नड़ एक्शन ड्रामा 'तगारू' में कांस्टेबल सरोजा के यादगार किरदार से प्रसिद्धि हासिल की। ​​उनके सहज अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा के दर्शकों के बीच व्यापक पहचान दिलाई। वर्षों से, वह कई फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुकी हैं और मनोरंजन उद्योग में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।

अब पिछले कई दिनों से उनकी शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। अब आखिरकार उन्होंने आधिकारिक तौर पर दूसरी शादी का ऐलान कर दिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!