रोडरेज- निजी कंपनी के मैनेजर को Thar सवार तीन युवकों ने बेरहमी से पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jun, 2026 08:58 PM

company manager beaten by thar driver and his friend in roadrage

पटौदी इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया। निजी कंपनी में काम करने वाले मैनेजर का रास्ता रोककर थार कार में सवार तीन युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पटौदी थाने में शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पटौदी इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया। निजी कंपनी में काम करने वाले मैनेजर का रास्ता रोककर थार कार में सवार तीन युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पटौदी थाने में शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गांव पथरा के रहने वाले संजीव कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर एरिया मैनेजर के पद पर काम करते है और पटौदी इलाके में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि नौ जून की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किराए के कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही वे चेतक वेयरहाउस के समीप पहुंचे, तभी पीछे से एक काले रंग की बिना नंबर वाली थार गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में आई। थार चालक ने संजीव की बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और साइड नहीं दी। जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो थार सवार तीनों युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रुकवा लिया।

 

गाड़ी रुकते ही थार में से तीन युवक नीचे उतरे और संजीव को घेरकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों बदमाशों ने संजीव पर हमला बोल दिया और उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने संजीव को तब तक पीटा जब तक वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर नहीं गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने संजीव को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा अगर इस रास्ते पर दोबारा दिखाई दिया, तो सीधे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी अपनी थार गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वेयरहाउस और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,ताकि बिना नंबर की काले रंग की थार गाड़ी और बदमाशों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!