रिश्वत मांगना पड़ा भारी: फतेहाबाद में घूस लेते हुए HKRN कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार...ACB ने ट्रैप लगाकर दबोचा

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jun, 2026 05:55 PM

bribe seeking proved costly hkrn employee arrested red handed while accepting b

हरियाणा में ACB ने रिश्वतखोरी के खिलाफ फिर से बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने

डेस्क : हरियाणा में ACB ने रिश्वतखोरी के खिलाफ फिर से बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने बड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए फतेहाबाद जिले के SDM कार्यालय, रतिया में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर योगेंद्र सिंह को 2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि जॉन डीयर ट्रैक्टर एजेंसी, रतिया के ट्रेड सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के बदले आरोपी योगेन्द्र सिंह 2,500 की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलते ही SV&ACB यूनिट फतेहाबाद ने ट्रैप लगाया।

बाद में कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का नियमानुसार पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!