ACB का बड़ा एक्शन; नूंह में बिजली विभाग का ALM रिश्वत रंगे हाथ लेते दबोचा, मीटर लगवाने के लिए मांगे थे पैसे

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Aug, 2026 05:57 PM

acb takes major action electricity department alm caught red handed accepting b

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नूंह जिले के तावडू में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने

नूंह (अनिल मोहनिया) : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नूंह जिले के तावडू में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिजली विभाग के एक ALM को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश बावल निवासी के रूप में हुई है। आरोपी को तावडू के सोहना रोड से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, बिजली का मीटर लगवाने के एवज में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 45 रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत की रकम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी से 45 हजार रूपये की डील हुई। जिसमें आरोपी को 20 हजार पहले ओर 25 हजार बाद में देने की डील हुई। 

बताया जा रहा है कि तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपी के पास पहुंचा और उसे 20 हजार रुपये की रिश्वत दी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

ACB की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वत की मांग किस काम के बदले की गई थी। साथ ही मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

ACB अधिकारियों की ओर से आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!