बाथरूम जाने का बहाना बनाया फिर सिपाही को धक्का देकर फरार हुआ भगौड़ा आरोपी रिंकू, पल भर में हो गया रफूचक्कर

Edited By Isha, Updated: 27 Aug, 2026 02:25 PM

fugitive escaped after shoving the constable

करनाल जिले के इंद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ब्याना पुलिस चौकी से एक घोषित भगौड़ा (PO) आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी सिपाही को अचानक धक्का देकर पुलिस चौकी की ऊंची

करनाल: करनाल जिले के इंद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ब्याना पुलिस चौकी से एक घोषित भगौड़ा (PO) आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी सिपाही को अचानक धक्का देकर पुलिस चौकी की ऊंची दीवार फांदकर भाग निकला। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में नाकाबंदी की गई है।

पुलिसकर्मी अंकित कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना करनाल में दर्ज एक मामले के सिलसिले में आरोपी रिंकू (निवासी ब्याना) को उसके घर से पूछताछ के लिए ब्याना चौकी लाया गया था। पूछताछ के दौरान रिंकू ने बाथरूम जाने की बात कही। जब पुलिसकर्मी उसे बाथरूम से वापस कमरे में ला रहे थे, तभी रिंकू ने अचानक सिपाही अंकित को जोरदार धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे पहले कि पुलिस संभल पाती, आरोपी ने फुर्ती से चौकी की दीवार लांघी और मौके से रफूचक्कर हो गया।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए। इंद्री थाना प्रभारी (SHO) धर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे बहुत जल्द दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, हिरासत से आरोपी के भागने के बाद चौकी की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!