प्रेम संबंध में रोड़ा बना तो दी दर्दनाक मौत: महिला ने प्रेमी और पिता संग रची खूनी साजिश...छत से नीचे फेंका फिर

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2026 12:16 PM

a woman plotted a murderous conspiracy with her lover and father

ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर सोनू ने अपने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से गांव खैरपुरा निवासी जितेंद्र ब्रह्मा कॉलोनी में रहता था और आटा

भिवानी: ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर सोनू ने अपने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से गांव खैरपुरा निवासी जितेंद्र ब्रह्मा कॉलोनी में रहता था और आटा चक्की चलाता था। पूछताछ में पता चला कि सोनू की कई साल पहले गांव मिरान में शादी हुई थी।

पति से अनबन के बाद उसने तलाक की अर्जी दी थी। करीब साढ़े 5 साल पहले वह जितेंद्र के संपर्क में आई और उसके साथ रहने लगी। इस दौरान उनकी 2 बेटियां हुईं। करीब एक साल पहले सोनू के पड़ोस में में मैडीकल स्टोर चलाने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध बन गए। इसका पता चलने पर जितेंद्र ने विरोध किया, जिससे घर में विवाद बढ़ने लगा। सोनू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या की योजना बनाई और वीरवार शाम अपने पिता सुरेश सुंडा को गांव बुद्धशैली से बुला लिया। रात को जितेंद्र के सो जाने के बाद तीनों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद प्रेमी और पिता ने चारपाई के पाए से उसके सिर व शरीर पर कई वार किए।

हत्या के बाद फर्श पर बिखरे खून के निशान साफ किए गए और सुबह जितेंद्र के चाचा को छत से गिरने की सूचना दी गई। शहर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि महिला, उसके पिता और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!