हरियाणा में पहली बार नूंह व गुरुग्राम में बिजली सप्लाई करेगी प्राइवेट कम्पनी, उपभोक्ताओं को मिलेगा वितरक चुनने का विकल्प

Edited By Isha, Updated: 20 Oct, 2026 09:37 AM

a private company will supply electricity in nuh and gurugram

हरियाणा विद्युत विनायक आयोग ने 19 अक्तूबर को अपने आदेश के जरिए इलैवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह राजस्व जिलों के लिए 25 वर्षों की अवधि हेतु पैरलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसैंस प्रदान किया है।

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा विद्युत विनायक आयोग ने 19 अक्तूबर को अपने आदेश के जरिए इलैवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह राजस्व जिलों के लिए 25 वर्षों की अवधि हेतु पैरलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसैंस प्रदान किया है। यह लाइसैंस विद्युत अधिनियम 2003 (इलैक्ट्रिसिटी एक्ट-2003) की धारा-14 के तहत दिया है। इस क्षेत्र के 8.3 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं जिनमें घर, खेत, दुकानें औद्योगिक ईकाईया और कार्यालय शामिल है, शामिल है, को अब 2 वितरण लाइसेंसधारियों में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा, क्योंकि इलैवन पावर का नैटवर्क उनके इलाकों तक पहुंचेगा।

राज्य को दिया गया यह पहला पैरलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसैंस है। विद्युत अधिनियम 2003 तहत पूरे भारत में दिए गए चुनिंदा लाइसैंसों में से एक है। विद्युत अधिनियम की धारा 14 एक ही क्षेत्र में एक से अधिक वितरण लाइसेंसधारियों को काम करने की अनुमति देती है। यह व्यवस्था पहले से ही मुम्बई में लागू है। इस लाइसैंस में नूंह और गुरुग्राम राज्सव जिले तथा सभी श्रेणियों के उपभोक्त शामिल है जिसमें इस क्षेत्र के घरों, खेतों और व्यवसायों को बिजली वितरक चुनने का विकल्प मिल गया है।

मानेसर और सोहना सहित नूंह और गुरूग्राम में बिजली की मांग तेजी से बढ रही है। इलैवन पावर की यानिका में आयोग द्वारा स्वीकृत विकास दरों के आधार पर गए अनुमानों से पता चता है कि लाइसेंस वाले क्षेत्र में वार्षिक बिजली ब्रिकी, वित वर्ष 2024 25 के लगभग 12220 मिलियन यूनिट्स से बढ़कर वित वर्ष 2030-31 तक 18,224 मिलियन यूनिट हो जाएगी।

विज देंगे फैसले को चुनौती

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार गुरुग्राम और नूंह में एक निजी कम्पनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसैंस देने के पर 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा इलैवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के आदेश के खिलाफ सरकार विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (ए.पी.टी.ई.एल.) अपील करेगी। इस फैसले को अपीलीय प्राधिकरण में चुनौती देने की तैयारी है।"

बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक पल: सुनील सचदेवा

इलैवन के चेयरमैन सुनील सचदेवा ने कहा कि हमारे लिए गर्व का दिन हे और गुरुग्राम तथा नूंह क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक पल है जिनके पास अब बिजली वितरण चुनने का विकल्प होगा। हमने आयोग के सामने जो वायदे किए थे, हम उन्हें पूरा करेंगे, हरि श्रेणी के उपभोक्ताओं को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति, समय पर नए कनेक्शन और मुख्य रूप से नवीकरणीय स्त्रोतों से प्राप्त बिजली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!