हरियाणा के मछली और झींगा पालकों को बड़ी सौगात,  कृषि फीडर से मिलेगी मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली....लोड सीमा भी बढ़ाई गई

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2026 02:57 PM

a major boon for fish and shrimp farmers in haryana

हरियाणा में कृषि फीडर से जुड़े मछली और झींगा पालकों को 10 पैसे यूनिट बिजली दी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्हें उच्च गुणवत्ता का...

चंडीगढ़: हरियाणा में कृषि फीडर से जुड़े मछली और झींगा पालकों को 10 पैसे यूनिट बिजली दी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्हें उच्च गुणवत्ता का मत्स्य बीज उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मछली और झींगा की बिक्री के लिए अलग मंडियों की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक के बाद राणा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की उस बजट घोषणा को पूरा कर दिया गया है जिसके तहत मत्स्य पालन और झींगा पालन के लिए कृषि फीडरों से बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट की रियायती दर पर बिजली देने का प्रावधान किया गया था। गैर-कृषि फीडरों से जुड़े 20 किलोवाट तक के लोड वाले उपभोक्ताओं को एफ.पी.ओ./कृषि उद्योग श्रेणी के तहत 4.75 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली देनी शुरू कर दी गई है। इस श्रेणी में लोड सीमा को भी 20 किलोवाट से बढ़ाकर 40 किलोवाट किया गया जबकि बिजली की दर 6.60 रुपए प्रति यूनिट से घटाकर 4.75 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों की मांग अनुसार यमुनानगर, रोहतक और फरीदाबाद में नई मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। ज्योतिसर और सांपला स्थित सरकारी मत्स्य बीज फार्मों का सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हिसार और फरीदाबाद में 100 करोड़ रुपए की लागत से 2 आधुनिक मछली मंडियां स्थापित की जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!