सोसाइटी से शेड और अवैध कॉलोनी को तोड़ने पहुंचे DTP

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Mar, 2026 10:19 PM

dtp demolished illegal colony and car parking shed

जिला नगर योजनाकार की टीम ने आज अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई। वहीं, एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भी आज डीटीपी का बुलडोजर जमकर गरजा। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मौजूद रहा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिला नगर योजनाकार की टीम ने आज अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई। वहीं, एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भी आज डीटीपी का बुलडोजर जमकर गरजा। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मौजूद रहा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

डीटीपी अमित मधोलिया के मुताबिक, गांव साढराणा में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। यहां टीम ने 12 डीपीसी, 3 बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से रोड नेटवर्क और सीवर लाइन को भी ध्वस्त किया गया। 

 

इसके अलावा टीम ने सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद सेक्टर-89 की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की ट्यूलिप एस में अवैध रूप से लगाए गए शेड को ध्वस्त कर दिया। यह शेड कार पार्किंग के लिए लगाए गए थे। इसे भी टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सेक्टर-10ए थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!