Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Apr, 2026 08:54 PM

नशे का कारोबार रही दो महिलाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा सेक्टर-21 में कब्जाई गई अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। यह संयुक्त कार्यवाही पालम विहार क्राइम ब्रांच द्वारा एचएसवीपी के समन्वय से की गई।
गुड़गांव, (ब्यूरो): नशे का कारोबार रही दो महिलाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा सेक्टर-21 में कब्जाई गई अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। यह संयुक्त कार्यवाही पालम विहार क्राइम ब्रांच द्वारा एचएसवीपी के समन्वय से की गई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस व प्रशासनिक अमले ने सेक्टर-21 में महिला अपराधी अनीता निवासी पश्चिम बंगाल व सुनीता निवासी जिला छपरा को चिन्हित किया। दोनों महिलाओं द्वारा यहां अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचा जाता। इन पर थाना पालम विहार गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक केस दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया कि महिला अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियों का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया। आरोपी महिलाओं द्वारा एचएसवीपी की सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियां बनाकर वहां अवैध मादक पदार्थ बेचकर नशे का व्यापार किया जा रहा था। जिससे आपराधिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिल रहा था।
पालम विहार क्राइम ब्रांच के साथ भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।