Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jun, 2026 07:29 PM

एक कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने महिला अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और संस्थान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए ई-मेल भेजी गई। आरोपी ने लगातार कई दिनों तक महिला को अश्लील, अपमानजनक और धमकी भरे ईमेल भेजकर उनका उत्पीड़न किया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने महिला अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और संस्थान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए ई-मेल भेजी गई। आरोपी ने लगातार कई दिनों तक महिला को अश्लील, अपमानजनक और धमकी भरे ईमेल भेजकर उनका उत्पीड़न किया। सदर थाना पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 78, 79 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, कंपनी की अधिकारी ने शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने 12 मई से लेकर तीन जून के बीच लगातार आधिकारिक और व्यक्तिगत ईमेल आईडी पर कई अश्लील, अपमानजनक और मानहानिकारक संदेश भेजे। ईमेल में न सिर्फ महिला अधिकारी के चरित्र पर कीचड़ उछाला गया, बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
इसके साथ ही आरोपी ने कंपनी के क्लाइंट्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी झूठे व अपमानजनक मेल भेजकर की व्यावसायिक साख और प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आपत्तिजनक ईमेल और उनके आईपी एड्रेस को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।