लोक अदालत में निपटाए 77 हजार से ज्यादा मामले, 25 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Mar, 2026 10:34 PM

more than 77 thousand case disposed off in lok adalat

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम वाणी गोपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा 21 पीठों का गठन किया गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

इसके अतिरिक्त उपमंडल सोहना और पटौदी में भी लोक अदालत आयोजित की गई, जहां सोहना तथा पटौदी में एक-एक बेंच स्थापित की गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम राकेश कादियान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सोहना और पटौदी की बेंचों सहित कुल लगभग 86,716 मामलों को लिया गया, जिनमें से 77,337 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 25 करोड़ 16 लाख 59 हजार 153 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत की सभी बेंच में एक-एक पैनल अधिवक्ता की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने लोक अदालत के दौरान मौजूद रहकर समझौते की प्रक्रिया में न्यायालयों और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सहायता की। 

 

बेंचों के अनुपात के अनुसार पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ट्रैफिक चालान के भुगतान और आमजन की सुविधा के लिए स्थापित हेल्प डेस्क से लोगों को अपने चालान निकालने और उनका निपटारा करने में आसानी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने इस व्यवस्था का लाभ उठाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!