सब्जीमंडी में बाप-बेटे पर युवकों ने किया हमला, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Apr, 2026 05:08 PM

one more arrested in case of fight with father and son

गांव तिघरा में सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए बाप-बेटे पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुुची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव तिघरा में सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए बाप-बेटे पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुुची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव तिघरा, गुड़गांव (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी ने पुरानी रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अब तक इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च को एक व्यक्ति अपने बेटे दिवेश के साथ गांव तिघरा में लगने वाली सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया था। यहां कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए गोलियां भी चलाई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच अपराध शाखा सेक्टर-40 को सौंपी थी। मामले में अगले ही दिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसमें बताया था कि पीड़ित परिवार के साथ उनका कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े की रंजिश में ही उन्होंने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!