पंचायत उपचुनाव के लिए आज से नामांकन, 25 अप्रैल अंतिम तिथि : डीसी

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 20 Apr, 2026 07:12 PM

panchayat by election nominations begin today april 25 is the last date dc

रियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी जोकि 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में संबंधित ग्राम पंचायत में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिला में आगामी पंचायत उपचुनावों के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जाँच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें। नामांकन प्रक्रिया के उपरान्त जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहते हैं वे 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

 

10 मई को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना

डीसी ने बताया कि मतदान की तिथि 10 मई (रविवार) को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। यदि पुनर्मतदान (री-पोल) की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए 12 मई (मंगलवार) की तिथि निर्धारित की गई है। पुनर्मतदान का परिणाम भी मतगणना के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा।

 

ब्लॉक पटौदी

जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह द्वारा जारी आदेशों में  पटौदी ब्लॉक के गांव बासपदमका में सरपंच पद के चुनाव के लिए एसडीएम पटौदी को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रोहतास को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

फर्रुखनगर ब्लॉक

इसी प्रकार फर्रुखनगर ब्लॉक में गांव अलमदी में वार्ड 9, झांझरोला खेड़ा में वार्ड 2 में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। यहां एचएसएएमबी के क्षेत्रीय प्रशासक जितेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार सज्जन सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। 

 

सोहना ब्लॉक

सोहना ब्लॉक में ग्राम पंचायत बादशाहपुर ठेठर (पंचायत समिति), ग्राम पंचायत खेड़ली लाला (पंचायत समिति), ग्राम पंचायत मण्डावर (पंचायत समिति), ग्राम पंचायत निमोठ (पंचायत समिति) तथा पंच पद के लिए गांव बादशाहपुर ठेठर में वार्ड संख्या 3, बिल्हाका में वार्ड संख्या 6, खूँटपूरी में वार्ड संख्या 7, महेंद्रवाडा में वार्ड संख्या 3, रानीका सिंघोला में वार्ड संख्या 6, रिठोज में वार्ड संख्या 14 तथा सहजावास के वार्ड 1 में उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए एसडीएम अखिलेश यादव को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार शिखा गर्ग को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गुरुग्राम ब्लॉक

गुरुग्राम ब्लॉक के गांव माकड़ौला में वार्ड 9 में पंच पद के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार जगदीश को सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!