Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Apr, 2026 04:25 PM

एक दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराधों में संलिप्त रविंद्र उर्फ सरकार की अवैध संपत्ति को आज गुड़गांव पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने गांव ताज नगर में यह कार्रवाई भारी पुलिसबल की मौजूदगी में की है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराधों में संलिप्त रविंद्र उर्फ सरकार की अवैध संपत्ति को आज गुड़गांव पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने गांव ताज नगर में यह कार्रवाई भारी पुलिसबल की मौजूदगी में की है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप के मुताबिक, आरोपी रविंद्र उर्फ सरकार हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती करने, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उसके विरुद्ध 15 केस दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि रविंद्र उर्फ सरकार द्वारा अवैध रूप से 350 वर्ग गज में 7 कमरों का दो मंजिला मकान बनाया हुआ था।
यह कार्यवाही अपराध शाखा फर्रूखनगर द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।