जेल से रिहा होकर मानेसर लौटा गौरक्षक मोनू, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Mar, 2026 08:51 AM

monu manesar return his home after bail from rajasthan high court

नासिर और जुनैद हत्याकांड में गिरफ्तार गौरक्षक एवं बजरंग दल का कार्यकर्ता मोनू मानेसर जेल से रिहा हाेने के बाद देर रात को अपने गांव मानेसर पहुंच गया। यहां लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। मोनू के स्वागत के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नासिर और जुनैद हत्याकांड में गिरफ्तार गौरक्षक एवं बजरंग दल का कार्यकर्ता मोनू मानेसर जेल से रिहा हाेने के बाद देर रात को अपने गांव मानेसर पहुंच गया। यहां लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। मोनू के स्वागत के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। जैसे ही माेनू अपने गांव पहुंचा तो लोगों ने ढोल नगाढ़ो की थाप पर उसका स्वागत किया। इतना ही नहीं फूल मालाएं डालकर उसे गोद में उठाकर उसके घर तक ले गए। देर रात तक मानेसर में जश्न का माहौल रहा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि नासिर और जुनैद हत्याकांड में करीब दो साल पहले माेनू मानेसर को राजस्थान पुलिस गुड़गांव से गिरफ्तार कर ले गई थी। इसके बाद से ही वह राजस्थान की जेल में बंद था। 6 फरवरी को जयपुर के हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई और बेल बॉन्ड भरने के बाद 7 फरवरी की देर रात को उसे जेल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद वह सड़क रास्ते से मानेसर पहुंचा। माेनू को राजस्थान से गुड़गांव लाने के लिए गाड़ियों का काफिला गया था। उसके जेल से बाहर आते ही लोगों ने उसे अपनी गोद में उठा लिया और जोरदात स्वागत करने के बाद उसे गुड़गांव ले आए।

 

12 अगस्त 2023 को मोनू मानेसर को गुड़गांव पुलिस ने पटौदी में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उसे नूंह में हुए दंगे के दौरान भड़काउ पोस्ट डालने के लिए भी गिरफ्तार किया गया था। गुड़गांव कोर्ट ने इन दोनों ही मामलों में उसे जमानत दे दी थी, लेकिन उसके गिरफ्तार रहते हुए ही राजस्थान पुलिस ने उसे अदालत से नासिर जुनैद हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताते हुए ट्रांजिट रिमांड पर लिया था जिसे बाद में राजस्थान कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। तब से वह राजस्थान जेल में ही बंद था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!