Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Mar, 2026 01:30 PM

सदर बाजार के पास रोशन पुरा में एक मकान की छत गिरने से गर्भवती सहित दो महिलाएं दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर पास ही वाईफाई लगाने का काम कर रहे युवक दौड़े आए और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर बाजार के पास रोशन पुरा में एक मकान की छत गिरने से गर्भवती सहित दो महिलाएं दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर पास ही वाईफाई लगाने का काम कर रहे युवक दौड़े आए और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने भी रेस्क्यू करके महिलाओं को गंभीर हालत में मलबे के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, रोशन पुरा में योगेश के करीब 60 साल से भी ज्यादा पुराने बने मकान काे ताेड़ने का कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक मजदूर छत पर था और दो महिला मजदूर नीचे बैठे खाना खा रहे थे। इनमें एक महिला मजदूर गर्भवती है। अचानक करीब साढ़े 11 बजे मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई जिसमें यह दोनों महिलाएं दब गई। दोनों छत गिरने और मकान से महिलाओं की चीख सुनकर पास ही वाईफाई लगाने आए लोग मौके पर दौड़ पड़े और मलबे में दबे मजदूरों को निकालने लगे।
प्रत्यक्षदर्शी सविता व रेस्क्यू करने वाले वाईफाई कर्मचारी योगेश ने बताया कि यहां दो महिलाएं थी जिन्हें करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल ही रहा था कि मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। वहीं, मौके पर ठेकेदार को भी बुलाया गया जो घायल महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचा और उनका इलाज शुरू कराया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बयान लेने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गर्भवती की पहचान सोनी व दूसरी की पहचान सविता के रूप में हुई है। सोनी सात महीने की गर्भवती है। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।