Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Mar, 2026 03:24 PM

सदर थाना एरिया में पेड़ की टहनियों की छंटाई करने के दौरान गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया में पेड़ की टहनियों की छंटाई करने के दौरान गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार, नूंह के फिरोजपुर झिरका निवासी अब्बास (42) गुड़गांव में मजदूरी करता था। वहीं सेक्टर-47 स्थित सोसाइटी में बने फ्लैटों में साफ-सफाई का काम चल रहा था। रविवार को साफ-सफाई के दौरान ही फ्लैटों के पास अब्बास पेड़ की टहनियों की छंटाई कर रहा था। रविवार की शाम को एक पेड़ पर ऊंचाई पर होने टहनी काटते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने घायल अब्बास को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवक के परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले में कोइ संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।