इश्क बना मौत की वजह: नूंह में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाई, प्रेमी पर केस

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 07 Mar, 2026 06:21 PM

love became the reason for death minor girl hanged herself in nuh case filed a

ह जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

नूंह, (ब्‍यूरो):  नूंह जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, यह घटना नूंह जिले के एक गांव में हुई।

 

मृतका उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की रहने वाली थी। उसका अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने लड़की को नूंह में उसकी बुआ के घर भेज दिया था, ताकि दोनों का संपर्क टूट जाए। बताया गया है कि नूंह आने के बाद भी लड़की मोबाइल फोन के माध्यम से अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर के काम में व्यस्त थे, तब लड़की अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

 

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया कि लड़की ने अपने हाथ पर अपने प्रेमी का नाम लिखवा रखा था, जिससे प्रेम प्रसंग की पुष्टि हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!