सिगरेट लेने गए थे नाबालिग, नशे में धुत युवक से बहस के बाद कर दी हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Apr, 2026 07:33 AM

two minor arrested in case of murder a man after argument

फर्रुखनगर क्षेत्र के फाजिलपुर मोड़ पर शराब पीकर गाली देने पर पत्थर से चोट मारकर की युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रुखनगर क्षेत्र के फाजिलपुर मोड़ पर शराब पीकर गाली देने पर पत्थर से चोट मारकर की युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि दोनों नाबालिग आरोपी सिगरेट लेने के लिए फाजिलपुर मोड पर गए थे जहां पर इनको एक और व्यक्ति मिला जो शराब के नशे में था। उस व्यक्ति ने नशे की हालत में दोनों आरोपियों को गाली दी। जिस पर इनकी आपस में बहस हो गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने ईंट व पत्थर से सिर व शरीर पर चोट मार कर उसकी हत्या कर दी।

 

पुलिस के मुताबिक, फर्रुखनगर पुलिस को फाजिलपुर मोड़ पर डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। रात्रि के चौकीदार ने पुलिस को बताया कि वह 25/26 अप्रैल की रात को चौकीदारी कर रहा था। रात करीब डेढ़ बजे फाजिलपुर मोड पर एक दुकान के पास एक व्यक्ति को नशे में सोया हुआ देखा। आवाज लगाने पर भी वह नहीं उठा। चौकीदार जब 3.30 बजे दोबारा वहां पहुंचा तो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर से खून निकला हुआ था। पास में ही पड़े पत्थर व टाइल पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी सहायता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान कर दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

 

मामले में फर्रुखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है और ना ही कोई ऐसा निशान मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!