Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2026 10:32 AM

पुराने गुड़गांव के भूतेश्वर मंदिर के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला है। युवक को जब लोगों ने सड़क किनारे एक ही अवस्था में काफी देर तक पड़े देखा तो उन्होंने पहले युवक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब आवाज देने के बाद और उसे हिलाने के बाद भी...
गुड़गांव, (ब्यूरो): पुराने गुड़गांव के भूतेश्वर मंदिर के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला है। युवक को जब लोगों ने सड़क किनारे एक ही अवस्था में काफी देर तक पड़े देखा तो उन्होंने पहले युवक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब आवाज देने के बाद और उसे हिलाने के बाद भी उसमें कोई हलचल नहीं हुई तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची ईआरवी ने शिवाजी नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने स्तर पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 साल है जिसने जींस टीशर्ट पहनी हुई है। प्रारंभिक तौर की जांच में लग रहा है कि उसकी मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान के लिए भी थाना पुलिस प्रयास कर रही है।