अश्लील हरकत का विरोध करने पर दो युवकों को डंडों से पीटा, मामला दर्ज
Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2026 08:03 PM

सेक्टर-83 में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अश्लील हरकत कर रहे युवकों का विरोध करने पर दो दोस्तों पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-83 में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अश्लील हरकत कर रहे युवकों का विरोध करने पर दो दोस्तों पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता राजेश यादव ने बताया कि 31 मई की रात वह अपने दोस्त विजयपाल के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो में तीन-चार लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। जब उन्होंने परिवार का हवाला देकर वहां से हटने का अनुरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाड़ी से डंडे निकालकर सचिन और प्रियांशु उर्फ मिट्ठू ने दोनों दोस्तों को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
Related Story

महिला से रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

गुड़गांव में खालिस्तानी धमकी पर पांच दिन बाद केस दर्ज

नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दो महीने तक किया रेप, गिरफ्तार

10वीं कक्षा की छात्रा का सहपाठी ने किया यौन उत्पीड़न, केस दर्ज

महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, केस दर्ज

एक करोड़ की शराब बेचकर रकम डकार गए सेल्समैन, केस दर्ज

ट्रक ने मारी कावड़िए को टक्कर, गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़, केस दर्ज

खुले में कूड़ा डालने का विरोध करना पड़ा भारी, पॉश सोसाइटी में जमकर चली लाठियां, भाजपा नेता पर गंभीर...

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों को मिलेगा 20 लाख का मुआवजा

विधायक के पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी, दो गिरफ्तार