मकान पर गिरी आसमानी बिजली, बाल-बाल बचा परिवार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Mar, 2026 10:52 PM

house damaged due to lightning strike

बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली एनसीआर में हुई आंधी बारिश ने जहां मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया वहीं आसमानी बिजली एक परिवार पर कहर बनकर बरपी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली एनसीआर में हुई आंधी बारिश ने जहां मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया वहीं आसमानी बिजली एक परिवार पर कहर बनकर बरपी। आसमानी बिजली गिरने से एक मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में परिवार बाल-बाल बच गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गांव के निवासी रामकिशन के घर पर हुआ। बिजली इतनी जोरदार थी कि पूरा घर दहल गया और दीवारों में दरारें आ गईं। गनीमत यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं, हालांकि वे इस घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं।

 

परिजनों के अनुसार देर रात के समय अचानक मौसम ने करवट ली। पहले धूल भरी तेज आंधी चली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके कुछ ही देर बाद बिजली की कड़कड़ाहट शुरू हुई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, एक तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली रामकिशन के घर पर आ गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।

 

बिजली गिरने से किसी व्यक्ति को शारीरिक चोट तो नहीं आई, लेकिन रामकिशन का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली के प्रभाव से घर की छत और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। घर में लगे बिजली के उपकरण और वायरिंग के भी जलने की सूचना है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा था।

 

हादसे के बाद से रामकिशन और उनके परिजन डरे हुए हैं। परिवार के एक सदस्य ने बताया की धमाका इतना तेज था कि लगा जैसे मकान गिर जाएगा। जान तो बच गई, लेकिन अब इस घर में रहने से डर लग रहा है क्योंकि दीवारें कमजोर हो गई हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!