मेट्रो बैरिकेड्स से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Mar, 2026 01:13 PM

car turnover on sohna road after collapsed with metro barrier

सुभाष चौक पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। कार सड़क किनारे लगे मेट्रो निर्माण के भारी-भरकम लोहे के बैरिकेड्स से टकरा गई। टक्कर लगते ही बेरिकेड्स में उलझ कर कार पलट गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सुभाष चौक पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। कार सड़क किनारे लगे मेट्रो निर्माण के भारी-भरकम लोहे के बैरिकेड्स से टकरा गई। टक्कर लगते ही बेरिकेड्स में उलझ कर कार पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया और कार चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा की नैक्सन कार ड्राइवर सामान्य गति से जा रहा था, तभी मेट्रो के बैरिकेड्स में से एक अचानक तिरछा हो गया। कार उसमें उलझ गई और पलटकर सड़क पर जा गिरी। कार में सवार ड्राइवर बाल-बाल बच गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वह सदमे में है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से जाम को खुलवाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पलटी हुई कार को सड़क से साइड कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर बेरिकड अचानक तिरछा कैसे हो गया।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!