द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-99ए के पास पलटी कैब , चालक गंभीर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Mar, 2026 08:50 PM

cab overturned near dwarka expressway in gurgaon

सेक्टर-99ए में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। एक कैब अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय निवासियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): सेक्टर-99ए में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। एक कैब अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय निवासियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 10 बजे सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के पास हुआ। 75 मीटर चौड़ी अपर रोड पर तेज रफ्तार से जा रही एक टैक्सी अचानक सड़क खत्म होने के कारण अपना संतुलन खो बैठी। सड़क का हिस्सा अचानक समाप्त होने की वजह से गाड़ी सीधे साइड में बनी गहरी खाई में पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला।

 

सालों से अधूरी है सड़क स्थानीय निवासियों का कहना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली इस 75 मीटर चौड़ी सड़क का करीब 100 मीटर का हिस्सा पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिए जाने के कारण यहां सड़क के बीचों-बीच गहरी खाई बन गई है। दिन के समय तो चालक किसी तरह बच जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यह हिस्सा किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!