Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Mar, 2026 09:07 PM

मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर 10ए पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इसके साथ ही सेक्टर में अवैध रूप से लगे गेट भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर 10ए पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इसके साथ ही सेक्टर में अवैध रूप से लगे गेट भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिए। एचएसवीपी के एसडीओ सर्वे अजमेर सिंह ने बताया सेक्टर-10ए पुलिस थाना से भारी पुलिस बल को साथ लेकर इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वहीं, एक मकान के साथ खाली पड़ी विभाग की जमीन पर भी कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था जिसे कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा यहां कब्जा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
वहीं, सेक्टर-10ए के रोड पर 6 गेट लगा रखे थे जिन्हें जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। एचएसवीपी के सेक्टर रोड पर गेट लगे थे उन सब को हटा दिया। जेई ललित हंस ने बताया सेक्टर रोड पर गेट बंद रहते थे। गेट बंद रहने के कारण रोड पर गाड़ियों का जाम लगा रहता था और चेतावनी दी आगे से यहां पर कब्जा किया तो बख्शा नहीं जाएगा और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अभियंता नरेश राणा उपस्थित थे। कार्रवाई के दौरान संजीव यादव, सतपाल हंस, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा सहित सर्वे टीम मौजूद रही।