अधिकारियों की लापरवाही से 56 परिवार चार दीवारी में कैद, लोगों ने किया विरोध

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jun, 2026 02:38 PM

hsvp construct illegal wall at sector and chhippi colony road

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही कहें या मनमानी जिसने 56 परिवारों को चार दीवारी में ही कैद कर दिया। सेक्टर और कॉलोनी के बीच दीवार खड़ी कर प्राधिकरण ने कॉलोनी के लोगों का आवागमन ही बंद कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही कहें या मनमानी जिसने 56 परिवारों को चार दीवारी में ही कैद कर दिया। सेक्टर और कॉलोनी के बीच दीवार खड़ी कर प्राधिकरण ने कॉलोनी के लोगों का आवागमन ही बंद कर दिया। दशकों पुराने रास्ते पर दीवार बना देने के कारण कॉलोनी वासियों का सेक्टर के बीच से आवागमन बंद हो गया। फिलहाल प्राधिकरण की तरफ से लोगों को एक रास्ता तो दिया गया है जोकि गंदगी और कीचड़ से भरा हुआ है।

 

 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 

स्थानीय लोगों  विनय,संध्या, श्रीभगवान, वंशिका सहित अन्य की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय पर यह कॉलोनी बसाई गई थी। इस दौरान इसका रास्ता सेक्टर के बीच से था, लेकिन अधिकारियों ने दीवार लगाकर बंद कर दिया। इस बारे में लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की जिसके कारण लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की।

 

 

 

वहीं, प्राधिकरण के संपदा अधिकारी राकेश सैनी का कहना है कि लोगों की शिकायत उनके पास आई है और उन्होंने जेई से रिपोर्ट ली जिसमें पाया कि जहां दीवार खड़ी की गई है वहां कॉलोनी और सेक्टर को जोड़ने वाला रास्ता है। नक्शे में भी जांच के दौरान यह रास्ता ही मिला है। जेई को मामले में कार्रवाई कर लोगों को रास्ता देने के लिए कहा है। अब देखना यह होगा कि लोगों को कब तक राहत मिल पाती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!