नूंह में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में काटे 53 कनेक्शन

Edited By Harman, Updated: 06 Jun, 2026 06:25 PM

department takes major action against illegal drinking water connections in nuh

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नूंह जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अवैध कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विभागीय टीम ने मेवात रेडियो स्टेशन से सर्किट हाउस, लघु सचिवालय, कोर्ट...

नूंह ( अनिल मोहनिया) : जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नूंह जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अवैध कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विभागीय टीम ने मेवात रेडियो स्टेशन से सर्किट हाउस, लघु सचिवालय, कोर्ट कॉम्प्लेक्स और डीसी कॉलोनी तक जाने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन की जांच की, जिसमें कुल 53 अवैध कनेक्शन पाए गए। सभी अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही हटाकर मुख्य पाइपलाइन को मुक्त कराया गया।

जांच के दौरान पलवल टी-प्वाइंट स्थित पुलिया के नीचे एक ही स्थान पर 23 अवैध कनेक्शन मिले। विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें काट दिया। अधिकारियों के अनुसार इन अवैध कनेक्शनों के कारण लघु सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी, जिससे प्रतिदिन आने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार संडिला ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी एसडीओ और जेई को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पेयजल लाइनों की जांच कर अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों से न केवल जलापूर्ति बाधित होती है, बल्कि प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल भी बर्बाद होता है।
उन्होंने लोगों से जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पेयजल का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए किया जाए। कई मामलों में अवैध कनेक्शन लेकर पानी का इस्तेमाल खेतों की सिंचाई और अन्य गैर-जरूरी कार्यों में किया जाता है, जिससे अंतिम छोर पर रहने वाले उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

विभाग ने उपमंडल अभियंता अजय कांगड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर यह अभियान चलाया। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में एक ही दिन में 53 अवैध कनेक्शन हटाए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कनेक्शन धारकों की पहचान कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

जिला सलाहकार नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जिले में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से जल संरक्षण और बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बताया कि पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 और व्हाट्सएप नंबर 90417-41800 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अभियान में कनिष्ठ अभियंता शकील अहमद, इसराइल फिटर, ताजदीन और मोहम्मद अजहरूदीन ने अवैध कनेक्शनों की पहचान करने और उन्हें हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग का मानना है कि इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!