अवैध वसूली करने वाले ने किया था सरकारी जमीन पर कब्जा, दलबल के साथ पहुंची पुलिस और करा ली जमीन खाली

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jun, 2026 07:19 PM

police and mcg demolished illegal construction in bhondsi

अवैध वसूली और अवैध हथियार रखने के मामले में संलिप्त एक आरोपी के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठे आरोपी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने आज तोड़फोड़ कार्रवाई की।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अवैध वसूली और अवैध हथियार रखने के मामले में संलिप्त एक आरोपी के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठे आरोपी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने आज तोड़फोड़ कार्रवाई की। पुलिस की मानें तो आरोपी के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, यह कार्यवाही अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने तथा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की गई है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

नगर निगम की भूमि पर बना रखी थीं अवैध दुकानें

अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की टीम द्वारा आरोपी सरफराज निवासी गांव धुनेला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा नगर निगम सोहना की लगभग 150 गज भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई दुकानों को चिन्हित किया गया। आरोपी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। आरोपी के विरुद्ध अवैध वसूली एवं शस्त्र अधिनियम के तहत 4 केस थाना भोंडसी में पहले भी दर्ज हैं।

 

पुलिस एवं नगर निगम सोहना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

आज उप-निरीक्षक विनय, प्रभारी अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम की उपस्थिति में उक्त अवैध निर्माण को नियमानुसार ध्वस्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा तथा पूरी कार्यवाही को कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

 

भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त कार्यवाही

 गुरुग्राम पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि अपराधियों, भूमाफियाओं, नशा तस्करों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर एवं कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों एवं अवैध कब्जों को चिन्हित कर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!