थार की टक्कर लगने से ऑटो चालक की मौत, दो यात्री घायल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Mar, 2026 07:59 PM

one dead two injured in thar auto accident at spr road

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने साउदर्न पेरिफेरेल रोड (एसपीआर) पर एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद थार चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने साउदर्न पेरिफेरेल रोड (एसपीआर) पर एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद थार चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने ऑटो में फंसे चालक समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि दो सवारियों को चोटें आई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक ऑटो चालक की पहचान 53 वर्षीय माहेश्वरी दयाल उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रूप में हुई। महेश्वरी दयाल परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उनके पीछे पत्नी और पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपीआर रोड पर रात करीब 9.30 बजे माहेश्वरी दयाल डीएलएफ ग्रीन से दो सवारियां बैठाकर जा रहा था। जब वह एम3एम बिल्डिंग के पास पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार गाड़ी ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे के बाद थार का चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम बुलाई और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि थार तेज गति से आ रही थी और थार चालक ने ओवरटेकिंग के दौरान नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने थार के नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!