फरीदाबाद से गुड़गांव आ रही कार बनी आग का गोला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Mar, 2026 05:12 PM

car set fire near ghamdoz toll plaza

फरीदाबाद से गुड़गांव आ रही कार में घामडौज टोल प्लाजा के पास आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): फरीदाबाद से गुड़गांव आ रही कार में घामडौज टोल प्लाजा के पास आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार व्यक्ति समय रहते नीचे उतर गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दमकल अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि सुबह करीब सवा 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि घामडौज टोल प्लाजा पर एमजी गाड़ी में आग लग गई है। गाड़ी से धुआं निकलता देख व्यक्ति गाड़ी से जैसे ही नीचे उतरा तो आगी के अगले हिस्से ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी को मौके पर भेज दिया गया। करीब 10 बजे तक आग पर काबू पाकर गाड़ी वापस दमकल केंद्र लौट आई। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि व्यक्ति गाड़ी को लेकर फरीदाबाद से सोहना के रास्ते गुड़गांव आ रहा था। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!