सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर 13 मिनट में 30 लाख की चोरी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Mar, 2026 05:39 PM

30 lakh theft at software engineer home in 13 minutes

अर्बन एस्टेट इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। एक शातिर चोर ने महज 13 मिनट के भीतर एक घर के ताले तोड़कर करीब 30 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अर्बन एस्टेट इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। एक शातिर चोर ने महज 13 मिनट के भीतर एक घर के ताले तोड़कर करीब 30 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पीड़ित दीपक शर्मा ने बताया कि वह और पत्नी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। एक निजी कंपनी में बतौर सहायक मैनेजर के पद पर काम कर रहे हैं और अर्बन एस्टेट में किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दीपक और उनकी पत्नी पूर्णिमा अपने-अपने ऑफिस चले गए थे। घर पर उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं। दोपहर करीब दो बजे मां भी नवरात्र का सामान खरीदने बाजार चली गईं और वहां से पास ही अपनी बेटी के घर रुक गईं।

 

घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार टोपी पहने चोर बड़े ही शातिराना तरीके से मंगलवार दोपहर दो बजकर 33 मिनट पर घर में प्रवेश करता है। आरोपी खाली हाथ घर के अंदर घुसता हुआ दिखता है। लगभग 13 मिनट दोपहर दो बजकर 46 मिनट पर हाथ में एक बैग लेकर पैदल की गली से बाहर निकल कर फरार हो जाता है।  

 

शाम करीब पांच बजे जब बुजुर्ग महिला घर लौटीं, तो मुख्य द्वार की कुंडी और अंदर के कमरों के लॉकर टूटे मिले। घर से दो मंगलसूत्र, चार सोने की चेन, पांच जोड़ी टोपस, दो अंगूठी, एक हार, एक टीका, एक नथ, एक बाली, सोने की लौंग और चांदी के भारी आभूषण (पाजेब, तगड़ी, गुच्छा) गायब थे। इसके साथ ही करीब 1 लाख रुपये कैश भी चोर ले उड़ा। घर से चोरी किया गया सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। 

 

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें आरोपी टोपी पहने और हाथ में बैग लेकर जाता दिख रहा है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के रास्तों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि चोर को परिवार के आने-जाने के समय की सटीक जानकारी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!