मशहूर डांसर सपना चौधरी के घर में गूंजी किलकारियां, बेटे को दिया जन्म

Edited By vinod kumar, Updated: 06 Oct, 2020 09:58 PM

sapna chaudhary gave birth to a son

हरियाणवी मशहूर डांसर सपना चौधरी आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी अपने डांस को लेकर तो कभी अपने गानों को लेकर, उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वह मां बन गई हैं।...

दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणवी मशहूर डांसर सपना चौधरी आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी अपने डांस को लेकर तो कभी अपने गानों को लेकर, उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वह मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। ये जानकारी सपना चौधरी के पीआरओ चरण सिंह सहरावत ने दी है। 

उन्होंने बताया की जनवरी 2020 में सपना चौधरी की शादी चंडीगढ़ में हुई थी। शादी के बारे में जानकारी देने वाले थे कि उनके पति के फूफा का निधन हो गया। जिसके बाद वह बता नहीं पाए। चरण सिंह ने कहा कि अब सपना चौधरी मां बन गई है। 4 अक्टूबर को उन्होंने निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। वह अभी फिलहाल अपने घर में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!