Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jun, 2026 03:31 PM

हिसार के आदमपुर में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व चौधरी भजनलाल की 15वीं पुण्यतिथि पर आदमपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिश्नोई परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हुए।
हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के आदमपुर में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व चौधरी भजनलाल की 15वीं पुण्यतिथि पर आदमपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिश्नोई परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री सैनी ने भजनलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाधि स्थल की परिक्रमा की। इस दौरान वह बिश्नोई परिवार के सदस्यों के साथ करीब 20 मिनट तक मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत किए बिना ही रवाना हो गए।
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा चौधरी भजनलाल को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन ने भाजपा सरकार को घेरते हुए रेखा शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा था। विवाद के बाद भाजपा की ओर से कोई तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी भी सामने आई थी। हालांकि बाद में रेखा शर्मा ने अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार 1 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी का दिल्ली स्थित कुलदीप बिश्नोई के आवास पर पहुंचकर मुलाकात करना और अब पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होना भाजपा के डैमेज कंट्रोल प्रयासों के रूप में भी देखा जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री की इस मौजूदगी के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)