एक और मां ने विदेश में खोया बेटा,  50 लाख कर्ज लेकर भेजा था ; पिता बोले- सब कुछ खत्म हो गया

Edited By Harman, Updated: 28 May, 2026 02:18 PM

tragic death of haryana s son in america

करनाल के गांव बाल पबाना के 24 वर्षीय युवक गौरव की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार और ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली। परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।

करनाल : करनाल के गांव बाल पबाना के 24 वर्षीय युवक गौरव की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार और ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली। परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, 26 मई को गौरव ट्रक लेकर निकला था। रास्ते में एक रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुका। रेस्टोरेंट से निकलने के बाद वह कुछ ही दूरी चला था कि अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 27 मई को पुलिस ने परिवार को हादसे की जानकारी दी।

गौरव के पिता रामफल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था। एक इकलौता बेटा जो उसके बुढ़ापे का सहारा था। वह काल ने छीन लिया। उसने बताया कि 2 वर्ष पहले12वीं की परीक्षा देकर वह अमेरिका गया। पहले किसी स्टोर पर काम कर रहा था, 2 दिन पहले ही उसने गाड़ी चलाने का काम किया। लाखों रुपए का कर्ज उठाकर और जमीन बेचकर बेटे को अमेरिका भेजा था । गौरव अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था। गौरव कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता रामफल ने बताया कि गौरव हर सुबह करीब 8 बजे घर फोन करता था और परिवार के सभी सदस्यों से बात करता था, लेकिन 26 मई की कॉल आखिरी साबित हुई।

पिता ने रोते हुए कहा बड़ी मुश्किल से बेटे को 50 लाख  का कर्ज लेकर बाहर भेजा था। सब कुछ खत्म हो गया। उन्होंने कहा सरकार से मेरी एक ही अपील है कि मेरे बेटे की एक बार शक्ल मुझे जरूर दिखाई जाए। उसके शव को भारत लाया जाए। उन्होंने कहा में गरीब आदमी मेरे पास सब कुछ खत्म हो गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!